Schülerinnen und Schüler
जर्मन सीखिए
चाहे आप जर्मन सीखने की अभी शुरुआत कर रहे हों, अच्छी जर्मन बोलते हों या अपने पेशेवर जीवन में जर्मन भाषा का इस्तेमाल करना चाहते हों: डॉयचे वेले का निःशुल्क भाषा पाठ्यक्रम आपके जर्मन ज्ञान को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगा. ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट वाली हमारी मल्टीमीडिया पेशकश आपके भाषा ज्ञान को, सुनकर भाषा समझने और बोलने की क्षमता को और आपके उच्चारण को संवारेगी. तो फिर देर किस बात की.











